श्रीमद भागवत कथा (7 दिवसीय)
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
🚩 भव्य एवं पावन श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में सादर आमंत्रण 🚩
समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं माताओं-बहनों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष और आनंद हो रहा है कि पावन तीर्थनगरी हरिद्वार में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की अमृत रसधारा प्रवाहित होने जा रही है।
गोपी महिला मण्डल (गोता) के तत्वावधान में आयोजित इस अलौकिक एवं कल्याणकारी ज्ञान गंगा में परम पूज्य कथा व्यास शास्त्री श्री जायेशभाई जी के पावन मुखारविंद से अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य रसपान कराया जाएगा। शास्त्री जी के दिव्य भजनों एवं ओजस्वी वचनों के श्रवण मात्र से समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं और जीवन धन्य हो जाता है।
कार्यक्रम का विवरण:
कथा व्यास: प. पू. शास्त्री श्री जायेशभाई जी
"सत्संगत मुद मंगल मूला, सोई फल सिधि सब साधन फूला।"
आप सभी सपरिवार, इष्ट-मित्रों एवं परिजनों सहित इस पावन कथा महोत्सव में सादर आमंत्रित हैं। पधारकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं, ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने मानव जीवन को कृतार्थ बनाएं।
विनीत:
समस्त सदस्य — गोपी महिला मंडळ (गोता)